logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लखनऊ अलविदा जुमा

रमजान इस्लाम धर्म का सबसे पवित्र महीना माना जाता है। इस महीने के आखिरी जुमे (शुक्रवार) को अलविदा जुमा कहा जाता है। इसे रमजान के विदाई और ईद-उल-फितर के आगमन के तौर पर भी देखा जाता है। इस बार 13 मार्च को अलविदा की नमाज पढ़ी जाएगी। इस संबंध में ऐशबाग ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फिरंगी ने ऐलान कर दिया है। उन्होंने बताया कि अलविदा की नमाज इस साल 13 मार्च 2026 को है। इसको लेकर नमाज 12:45 पर पढ़ी जाएगी।

लखनऊ की जामा मस्जिद ईदगाह में 12:45 बजे नमाज होगी। मौलाना खालिद रशीद ने कहा कि सभी मुसलमानों से अपील है कि रमजान के आखिरी असरे में और जुमे के इस मुबारक दिन पर अपने और अपने मुल्क की तरक्की के लिए दुआ करें। उन्होंने कहा कि फिलिस्तीनियों की हिफाजत और ईरान-इजरायल जंग के खात्मे के लिए भी दुआ करें। अलविदा जुमे को अरबी में जमात उल विदा के नाम से जाना जाता है। अलविदा जुमे की नमाज को लेकर मस्जिदों में विशेष तैयारियां की जाती हैं।

#lucknow #ramzan

0
253 views

Comment