logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर हनवारा स्थित महागामा रेफरल अस्पताल परिसर में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व चिकित्सा पदाधिकारी

पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर हनवारा स्थित महागामा रेफरल अस्पताल परिसर में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व चिकित्सा पदाधिकारी खालिद अंजुम ने किया।

इस अवसर पर अस्पताल के चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी, कर्मचारी एवं स्थानीय लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। अज़ान के साथ रोजेदारों ने खजूर, फल, शरबत और अन्य पारंपरिक व्यंजनों के साथ रोज़ा खोला तथा देश की तरक्की, समाज में अमन-चैन और सभी लोगों की खुशहाली के लिए दुआ की।

मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा कि रमज़ान का महीना त्याग, संयम, सेवा और मानवता का संदेश देता है तथा ऐसे आयोजन समाज में आपसी एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं।

इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष टाइगर याहिया सिद्दीकी, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मिलनुल हक, मुन्ना राजा, शौएब अहमद, अजमेर, नौशेरवा आदिल एवं मो. तस्लीम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

#Ramzan #Iftar #Godda #Mahagama #Jharkhand

0
3038 views

Comment