कलेक्टर श्री सिंह ने आरओ बैठक लेकर राजस्व कार्यों की प्रगति की समीक्षा ओर खाचरोद तहसीलदार प्रकाश परिहार का किया सम्मान
*कलेक्टर श्री सिंह ने आरओ बैठक लेकर राजस्व कार्यों की प्रगति की समीक्षा की*
*खाचरोद तहसीलदार श्री परिहार का बैंक आरआरसी वसूली पर किया गया सम्मान*
*उज्जैन/गिरधारी लाल गेहलोत जन जन की आवाज की खास खबर*
उज्जैन,11 मार्च। कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने बुधवार को प्रशासनिक संकुल भवन के कलेक्टर कार्यालय के सभागार में राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में अपर कलेक्टर श्री शाश्वत शर्मा, जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व अधिकारी मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि जिले में तहसील न्यायालय में तीन माह से अधिक समय तक कोई प्रकरण लंबित नहीं होना चाहिए। अविवादित नामांतरण के लंबित प्रकरणों को भी 10 दिन में निराकृत किया जाए। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए है कि पटवारियों से कार्य कराने की जिम्मेदारी अधिकारियों की है। लंबित प्रकरण होने पर प्रति रविवार को आरओ बैठक लेकर समीक्षा की जाएगी।
कलेक्टर श्री सिंह ने सभी अधिकारियों को राजस्व से संबंधित आवेदनों का समयसीमा में निराकरण करने के साथ ही बटांकन, सीमांकन, नामांतरण के कार्यों में विलम्ब न हो इसे लेकर निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने नाराजगी जताते हुए सीमांकन, अतिक्रमण, डायवर्जन, सायबर तहसील के प्रकरणों में निर्देश दिए कि 10 दिन से ज्यादा दिनों तक प्रकरण लंबित ना रहें। राजस्व वसूली को लेकर कलेक्टर श्री सिंह ने जिले की कुछ तहसीलों द्वारा कम वसूली होने पर नाराजगी जताते हुए निर्धारित लक्ष्य से कम वसूली होने पर वसूली करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि सभी अधिकारी यह सुनिश्चित कर लें कि पुराने बकायादारों से कितनी वसूली की जाना है। कलेक्टर श्री सिंह ने अनाधिकृत रूप से निर्मित कॉलोनी निर्माण के विरुद्ध कार्यवाही, अतिक्रमण के नवीन दर्ज निराकरण प्रकरण, अर्थदंड की वसूली, आधार से आरओआर की लिंकिंग ई-केवाईसी की समीक्षा कर स्थिति सुधारने की हिदायत दी।
कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि सीएम मॉनिट, सीएम हाउस की शिकायत के प्रकरण लंबित नहीं होना चाहिए। कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि जन सुनवाई में राजस्व के कार्यों से संबंधित अधिक शिकायतें न आए इसके लिए पटवारी स्तर से लेकर एसडीएम स्तर तक विशेष प्रयास किए जाए। एसडीएम प्रारंभिक रुप से शिकायतों पर संज्ञान लेंगे तो जनसुनवाई तक शिकायतें नहीं पहुंचेगी।
कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में निर्देश दिए कि भू-अर्जन के मामलों में अभियान चलाकर शीघ्र कार्य करें। बैठक में संतुष्टि सें बंद सीएम हेल्प लाईन शिकायतों की कलेक्टर द्वारा तहसीलवार समीक्षा की गई।
तहसीलदार श्री परिहार का किया सम्मान
बैठक में कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने तहसीलदार उज्जैन श्री प्रकाश परिहार का BANK RRC वसूली में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मान किया। खाचरोद तहसीलदार श्री परिहार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 तक आईडीएफसी फर्स्ट बैंक शाखा उज्जैन की कुल 23 लाख 70 हजार रुपए की BANK RRC वसूली की गई, जिसके फल स्वरुप शासन के नियमानुसार कुल वसूली की 1 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि का चेक खाचरोद तहसीलदार श्री प्रकाश परिहार को प्रदान किया गया।