झारसुगुड़ा के रवि सागर ढाबा में मारपीट का आरोप, पत्रकार से बदसलूकी और अवैध शराब बिक्री की शिकायत
ब्रजराजनगर/झारसुगुड़ा:
ब्रजराजनगर निवासी और ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन (AIMA) तथा इंडियन प्रेस यूनियन के सदस्य प्रकाश पजियार ने झारसुगुड़ा स्थित रवि सागर ढाबा के मालिक और उसके बाउंसरों पर मारपीट और दुर्व्यवहार का गंभीर आरोप लगाया है।
प्रकाश पजियार के अनुसार, वह अपने मित्र पियूष कांत राय को रात करीब 12 बजे की हटिया–पुणे सुपरफास्ट ट्रेन पकड़ने के लिए झारसुगुड़ा जंक्शन छोड़ने गए थे। इसके बाद भूख लगने पर वे अपने दोस्तों के साथ पास के रवि सागर ढाबा में खाना खाने पहुंचे।
आरोप है कि ढाबा के मालिक और बाउंसरों ने उनसे बदसलूकी करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया और बाद में उनके साथ मारपीट की। इस घटना में प्रकाश पजियार के नाक से खून निकलने की भी बात कही गई है।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि ढाबा में रात 10 बजे के बाद भी अवैध रूप से शराब बेची जाती है, जबकि नियम के अनुसार निर्धारित समय के बाद शराब बिक्री प्रतिबंधित है।
प्रकाश पजियार ने इस मामले में आरटीओ पुलिस स्टेशन, झारसुगुड़ा में शिकायत दर्ज कराते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।