सोलट्री इंस्टीट्यूट में भीम आर्मी जिलाध्यक्ष सुनील आजाद का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया
सोलट्री इंस्टीट्यूट में भीम आर्मी जिलाध्यक्ष सुनील आजाद का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया
श्रीगंगानगर। स्थानीय सोलट्री इंस्टीट्यूट में भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष श्री सुनील आजाद का जन्मदिवस बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें केक काटकर और मिठाई बांटकर खुशियां साझा की गईं।
गणमान्य जनों की उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सोलट्री संस्थान के फाउंडर एवं डायरेक्टर श्री अमृतपाल सिंह जी ,मानसरोवर वैलफेयर फाउंडेशन के फाउंडर श्री मानसिंह सुथार , सोलट्री मैनेजमेंट हेड श्री हरजिंदर सिंह "नानक" उपस्थित रहे। अतिथियों ने सुनील आजाद को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके दीर्घायु और यशस्वी जीवन की मंगलकामना की।
छात्रों और स्टाफ में दिखा भारी उत्साह
इस भव्य आयोजन में संस्थान के समस्त स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने सुनील आजाद के सामाजिक कार्यों और उनके नेतृत्व की सराहना की। श्री आजाद ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में सोलट्री संस्थान का योगदान सराहनीय है।