मुख्यमंत्री नायब सैनी को खालिस्तान नेशनल आर्मी ने दी जान से मारने की धमकी - हरियाणा विधानसभा में खालिस्तान रेफरेंडम का समर्थन करने को कहा
मुख्यमंत्री नायब सैनी को खालिस्तान नेशनल आर्मी ने दी जान से मारने की धमकी - हरियाणा विधानसभा में खालिस्तान रेफरेंडम का समर्थन करने को कहा
हरियाणा के गुरुग्राम के स्कूलों को भेजे गए एक ईमेल में मुख्यमंत्री को निशाना बनाने के साथ-साथ शहर के स्कूलों और ट्रेनों को बम से उड़ाने का अल्टीमेटम दिया गया है
ईमेल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का नाम लेते हुए उन्हें सीधे तौर पर चेतावनी दी गई है। पत्र में लिखा गया है कि मुख्यमंत्री के पास 'एक मौका' है, यदि उन्होंने हरियाणा विधानसभा में खालिस्तान रेफरेंडम का समर्थन नहीं किया या पंजाब के साथ जुड़ने का विरोध किया, तो उनकी "जिंदगी खत्म" कर दी जाएगी। इसके अलावा, पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर के खिलाफ भी अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें सिखों का दुश्मन बताया गया है। इसमें हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का बदला लेने की बात भी कही गई है।