logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

फतेहपुर में युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा रील बनाने का नशा, सरकारी कार्यालय भी नहीं रहे अछूते

फतेहपुर में इन दिनों युवाओं में रील बनाने का क्रेज तेजी से बढ़ता जा रहा है। हालत यह है कि अब सरकारी कार्यालय भी इससे अछूते नहीं रह गए हैं।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो युवतियां पुलिस लाइन स्थित महिला एवं बाल सुरक्षा संरक्षण कार्यालय के बाहर फिल्मी गाने और डायलॉग पर रील बनाती नजर आ रही हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि युवतियां बेखौफ होकर रील बना रही हैं, जबकि वहां मौजूद पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे।
बताया जा रहा है कि "सुधा भारती" नाम के सोशल मीडिया अकाउंट से यह वीडियो पोस्ट किया गया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
मामले की जानकारी मिलने के बाद एसपी के ट्विटर हैंडल से कार्रवाई के लिए सदर कोतवाली पुलिस को निर्देशित किया गया है।
अब देखना यह होगा कि इस मामले में पुलिस क्या कार्रवाई करती है।

0
0 views

Comment