logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम का ट्रैप सफल

रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम का ट्रैप सफल
सहारनपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने मंडी थाना क्षेत्र की खाता खेड़ी चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल विनोद कुमार को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
बताया गया कि हेड कांस्टेबल पर एक मामले में कार्रवाई के नाम पर रिश्वत मांगने की शिकायत एंटी करप्शन टीम से की गई थी। शिकायत की जांच के बाद टीम ने सुनियोजित तरीके से ट्रैप लगाया।
योजना के तहत शिकायतकर्ता को 15 हजार रुपये देकर आरोपी के पास भेजा गया। जैसे ही विनोद कुमार ने रिश्वत की रकम ली, पहले से मौके पर मौजूद एंटी करप्शन टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।
कार्रवाई के बाद टीम आरोपी को अपने साथ ले गई और मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

0
66 views

Comment