logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

धान अधिप्राप्ति में तेजी लाने के निर्देश, नए किसानों के निबंधन पर जोर

धनबाद में धान अधिप्राप्ति को लेकर अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने की, जिसमें अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप धान अधिप्राप्ति में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

समाहरणालय स्थित सभागार में आयोजित इस बैठक में वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए राज्य सरकार द्वारा निर्धारित धान अधिप्राप्ति लक्ष्य की समीक्षा की गई। बैठक में नए किसानों के निबंधन, सीएमआर की स्थिति, धान भुगतान प्रक्रिया, गोदामों की व्यवस्था और सुरक्षित भंडारण जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

उपायुक्त आदित्य रंजन ने जिला आपूर्ति विभाग को धान अधिप्राप्ति की प्रक्रिया तेज करने और लक्ष्य को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने किसान मित्रों को भी 10-10 योग्य किसानों का निबंधन कराने का लक्ष्य दिया, ताकि अधिक से अधिक किसान सरकारी योजना का लाभ उठा सकें।

इसके अलावा टुंडी स्थित गोदाम के सुचारू संचालन के लिए पहुंच पथ के निर्माण का निर्देश भी संबंधित कार्यकारी एजेंसी को दिया गया।
उपायुक्त ने यह भी कहा कि यदि किसी अधिप्राप्ति केंद्र या भंडार गृह की क्षमता का 90 प्रतिशत से अधिक उपयोग हो जाए तो जिला आपूर्ति पदाधिकारी स्वयं भौतिक निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करें कि धान का भंडारण सुरक्षित तरीके से किया गया है।

बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी पंकज कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी वेद प्रकाश, जिला कृषि पदाधिकारी अभिषेक मिश्रा समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। 🌾

1
2524 views

Comment