झरिया में 31 मार्च को जिला स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता ‘दर्पण’ का आयोजन
धनबाद/झरिया-:मारवाड़ी युवा मंच की झरिया शाखा द्वारा जिले की प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से “दर्पण” कार्यक्रम के तहत 31 मार्च को जिला स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
यह प्रतियोगिता 31 मार्च 2026 को शाम 4 बजे से श्री अग्रवाल धर्मशाला, झरिया में आयोजित होगी। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों, संस्थानों और प्रतिभाशाली युवाओं को अपनी नृत्य प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
प्रतियोगिता में सोलो डांस, ग्रुप डांस और नृत्य नाटिका सहित विभिन्न डांस फॉर्म प्रस्तुत किए जा सकेंगे, जिससे प्रतिभागी अपनी रचनात्मकता और कला का प्रदर्शन कर सकेंगे।
मुख्य प्रतियोगिता से पहले प्रतिभागियों के चयन के लिए 22 मार्च को सुबह 11 बजे से ऑडिशन आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीकरण शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच हमेशा से समाज में सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देता रहा है। “दर्पण” कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को अपनी कला प्रदर्शित करने का बेहतर मंच मिलेगा।
वहीं कार्यक्रम संयोजक सनी अग्रवाल ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य जिले की छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाना और उन्हें अपनी पहचान बनाने का अवसर देना है।
आयोजकों ने जिले के सभी नृत्य प्रेमियों और प्रतिभागियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। 💃🎭