logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बीपीएस महिला विश्वविद्यालय की छात्राओं का सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन, अंतर-विश्वविद्यालय उत्सव में 5 पुरस्कार

खानपुर कलां, 11 मार्च।
भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, खानपुर कलां की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। छात्राओं ने 27 व 28 फरवरी को महेंद्रगढ़ में आयोजित अंतर-विश्वविद्यालय सांस्कृतिक उत्सव “स्पंदन” में भाग लेते हुए कुल पांच पुरस्कार अपने नाम किए, जिनमें दो प्रथम तथा तीन द्वितीय स्थान शामिल हैं।इस टीम का नेतृत्व संस्कृति एवं युवा कार्यक्रमों की निदेशक प्रो. सुषमा जोशी ने किया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय की छात्राओं अनु, इशिका, भारती, अंशुल सहित अन्य प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में अंशुल ने मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तथा इशिका ने कोलाज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय की छात्राओं ने 7 मार्च 2026 को कर्नाटक में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता, जिसका आयोजन जनभागीदारी समिति द्वारा किया गया, में भी भाग लिया। इस प्रतियोगिता में भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।विश्वविद्यालय परिसर पहुंचने पर कुलपति प्रो. सुदेश एवं कुलसचिव डॉ. शिवालिक यादव ने टीम का स्वागत करते हुए सभी छात्राओं को बधाई दी। इस अवसर पर कुलपति प्रो. सुदेश ने छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय की छात्राएं शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां न केवल अन्य छात्राओं को प्रेरित करती हैं बल्कि विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा को भी राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाती हैं।नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं में नंदिनी, अनु, आरती, निशा सियाग, निशा भारती, इशिका, वंदना और तनु शामिल थी। फोटो कैप्शन :- 01 प्रतियोगिता की विजेता टीम के साथ कुलपति प्रो सुदेश व कुलसचिव प्रो शिवालिक यादव व प्रो सुषमा जोशी। 

0
651 views

Comment