logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

केंद्रीय विद्यालय की विद्यालय प्रबंधन समिति एवं विद्यालय स्तरीय मॉनिटरिंग समिति की बैठक संपन्न

टिहरी, दिनांक: 11 मार्च 2026| केदार सिंह चौहान ‘प्रवर’
शिक्षण सत्र 2025–26 के अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय की विद्यालय प्रबंधन समिति एवं विद्यालय स्तरीय मॉनिटरिंग समिति की मार्च 2026 माह की बैठक जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, नई टिहरी में संपन्न हुई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने नई टिहरी स्थित निर्माणाधीन केंद्रीय विद्यालय भवन को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण कर विद्यालय प्रबंधन को हस्तांतरित करने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिए। उन्होंने कहा कि भवन को विद्यालय प्रबंधन समिति को सौंपने से पूर्व कार्यदायी संस्था और प्रबंधन समिति द्वारा सभी कार्यों की समुचित जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी प्रकार की तकनीकी या सुरक्षा संबंधी कमी न रह जाए।

जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ही विद्यालय भवन को अपने अधीन लिया जाए। उन्होंने कहा कि विद्यालय में विद्युत व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, आवागमन मार्ग सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं पूर्ण रूप से व्यवस्थित होने के बाद ही विद्यालय को नए भवन में स्थानांतरित किया जाए।

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी वी.पी. सिंह, केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप चन्द्र थपलियाल, डायट प्राचार्य बडोनी, अधिशासी अभियंता लोनिवि योगेश कुमार तथा विद्युत विभाग के अमित आनंद सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं कार्यदायी संस्था से जुड़े अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

1
0 views

Comment