धुंवाला की बेटी मोनिका मीणा बनी सिविल जज, गुजरात न्यायिक सेवा में चयन
जहाजपुर (भीलवाड़ा)। क्षेत्र के धुंवाला गांव की बेटी मोनिका मीणा ने उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए गुजरात न्यायिक सेवा में सिविल जज पद पर चयनित होकर परिवार, समाज और जिले का नाम रोशन किया है।
मोनिका मीणा, श्री प्रेमा राम मीणा (असिस्टेंट कमिश्नर, कस्टम्स, मुंबई) की सुपुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है। ग्रामीणों और समाजजनों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया है।
मोनिका ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी यह सफलता युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।
समाज के लोगों का कहना है कि मोनिका की यह उपलब्धि साबित करती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और निरंतर प्रयास किया जाए तो सफलता अवश्य मिलती है।
उनके चयन पर परिजनों, मित्रों और समाज के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।