logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अनियंत्रित ट्रक ने दीवार में मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला

*हरदोई*
देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के पोखरी तिराहे पर बुधवार सुबह मौरंग भरे एक अनियंत्रित ट्रक ने दीवार में जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक में मौरंग भरी हुई थी। टक्कर इतनी तेज थी कि दीवार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक तेज रफ्तार में था और चालक संतुलन खो बैठा, जिसके बाद ट्रक सीधे जाकर सड़क किनारे बनी दीवार से टकरा गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलते ही देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर ट्रक को हटवाने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने क्षति का आकलन करते हुए मामले की जांच भी शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तिराहे पर अक्सर भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण हादसे का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से यातायात व्यवस्था को सख्त करने की मांग
*रिपोर्टर यूनुश सिद्दीकी
हरदोई*

10
1310 views

Comment