logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गोड्डा | AIMA MEDIA आज जिला स्वास्थ्य समिति, गोड्डा के तत्वावधान में “सेव द गर्ल चाइल्ड कैंपेन–2026” के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

गोड्डा | AIMA MEDIA
आज जिला स्वास्थ्य समिति, गोड्डा के तत्वावधान में “सेव द गर्ल चाइल्ड कैंपेन–2026” के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन कार्यालय, गोड्डा से कारगिल चौक होते हुए अशोक स्तंभ तक एक भव्य कैंडल मार्च निकाला गया।
इस दौरान सिविल सर्जन, गोड्डा ने बताया कि समाज में बेटियों के संरक्षण, सम्मान एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है। “सेव द गर्ल चाइल्ड” अभियान का उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुरीतियों को समाप्त करना तथा समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना है।
कैंडल मार्च में स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी, चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी, एएनएम, सहिया एवं अन्य कर्मियों ने भाग लेकर बेटियों की सुरक्षा, सम्मान एवं समान अधिकार का संदेश दिया।
✍️ Dr. Md Firoz Alam
General Physician
Member – AIMA Media
#SaveGirlChild #Godda #AIMAMedia #DistrictAdministration

0
194 views

Comment