logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लालसोट में भवानी पूजन के साथ शुरू किया रियाजः कई जिलों की गायन मंडलियां भी करेंगी शिरकत हेला ख्याल दंगल की तैयारियों से बना सांस्कृतिक माहौल

लालसोट

गणगौर पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले करीब पौने तीन सौ वर्ष पुराने ऐतिहासिक हेला ख्याल संगीत दंगल की तैयारियां तेज हो गई है। आयोजन समिति का गठन होने के बाद अब स्थानीय गायन मंडलियों ने रियाज शुरू कर दिया है और शहर में दंगल को लेकर सांस्कृतिक माहौल बन गया है।

लक्ष्मीनाथ मंडल, सैनी मंडल, पारख मंडल, महाकाली मंडल, गणेश मंडल और शिव मंडल के कलाकार भवानी पूजन के साथ ख्याल रचनाओं का नियमित अभ्यास कर रहे हैं। इस प्रतिष्ठित दंगल में हर वर्ष सवाई माधोपुर और करौली जिलों से भी कई गायन मंडलियां भाग लेने आती है, जिन्हें आमंत्रित करने के लिए समिति के पदाधिकारी जल्द उनके गांवों में पहुंचेंगे। ही नगर परिषद और आमजन के सहयोग से होने वाले इस आयोजन के लिए दंगल समिति के अध्यक्ष सीएम सुकारियां सहित कार्यकर्ताओं ने आर्थिक सहयोग जुटाने का कार्य भी शुरू कर दिया है। साथ ही गणगौर माता की सवारी को और अधिक भव्य बनाने की तैयारियां भी की जा रही हैं

0
0 views

Comment