logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बकाया बिजली बिलों के समाधान के लिए शिविर आज से

लालसोट

जयपुर विद्युत वितरण निगम के सहायक अभियंता कार्यालय में बकाया बिजली बिलों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए बुधवार और गुरुवार को दो दिवसीय शिविर आयोजित होगा। शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। सहायक अभियंता रामनरेश मीना ने बताया कि 14 मार्च को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के मद्देनजर जिन उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए गए हैं, उनकी शिविर में काउंसलिंग की जाएगी और बिजली बिलों से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उपभोक्ता शिविर में अपनी समस्याओं का समाधान करवाकर बकाया बिल राशि जमा करवा सकते हैं। इसके बाद भी बकाया राशि जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ निगम नियमानुसार अभियान चलाकर कनेक्शन विच्छेद की कार्रवाई की जाएगी।

0
0 views

Comment