logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विशाल किसान सम्मेलन विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में 13 मार्च

विशाल किसान सम्मेलन विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में 13 मार्च

विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन एवं इफको द्वारा मुरैना जिले में विशाल किसान सम्मेलन व नेत्र शिविर का आयोजन पुलिस परेड ग्राउंड मुरैना में 13 मार्च को किया जाएगा।
विशाल किसान सम्मेलन में उपस्थित लगभग 5 हजार किसानों को उन्नत तकनिकी तथा सरकार की उर्वरक व्यवस्थाओं के बारे में अवगत कराया जाएगा। इसके साथ ही 3 दिवसीय निःशुल्क नेत्र शिविर में चिन्हित लोगों के आंखों के ऑपरेशन किए जायेंगे।
मुख्य क्षेत्र प्रबंधक इफको मुरैना ने बताया कि 14 मार्च को सिविल हॉस्पीटल अंबाह, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोरसा, आसमानी माता मंदिर ग्राम ओरेठी पोरसा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र किर्रायच, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुमावली और जिला चिकित्सालय मुरैना में जांच शिविर प्रातः 9 बजे से सायं 4ः30 बजे तक होंगे। 15 मार्च को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जौंहा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दिमनी, सिविल हॉस्पीटल खड़ियाहार, सिविल हॉस्पीटल बानमौर और जिला चिकित्सालय मुरैना में जांच शिविर प्रातः 9 से सायं 4ः30 बजे तक होंगे। इसी प्रकार 16 मार्च को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सबलगढ़, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कैलारस, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहाडगढ़, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रिठौराकलां और जिला चिकित्सालय मुरैना में प्रातः 9 से सायं 4ः30 बजे तक जांच की जाएंगी। चिन्हित लोगों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन 15,16 एवं 17 मार्च को जिला चिकित्सालय मुरैना में किए जाएंगे। मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए मरीज दो पासपोर्ट साइज फोटो, वोटर आईडी या आधार कार्ड की फोटोकॉपी एवं मोबाइल नंबर साथ लेकर आएं।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh

34
1061 views

Comment