विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस 15 मार्च को
विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस 15 मार्च को
प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस 15 मार्च को मनाया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देश पर अपर कलेक्टर जिला मुरैना श्री अश्विनी कुमार रावत ने बताया कि विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस 15 मार्च को जनपद पंचायत मुरैना के सभागार में दोपहर 12 बजे मनाया जाएगा। उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी, प्रदर्शनी स्टॉल के माध्यम से दी जाएगी। कार्यक्रम में विभागीय योजनाओं से संबंधित जानकारी देने हेतु उप महाप्रबंधक विद्युत, जिला प्रबंधक दूरसंचार, सहायक नियंत्रक नापतौल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, जीवन बीमा निगम, एलडीएम, स्टेशन प्रबंधक, बीपीसीएल रायरू, अध्यक्ष डीजल-पैट्रॉल ऐसोसिएशन एवं विभिन्न गैस एजेंसी संचालकों को पत्र जारी किया गया है।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh