प्रेस विज्ञप्ति
पाकुड़, झारखंड – पाकुड़ जिले में टेंडर प्रक्रिया, अवैध खनन तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं में संभावित अनियमितताओं zel bheza jaye
प्रेस विज्ञप्ति
पाकुड़, झारखंड – पाकुड़ जिले में टेंडर प्रक्रिया, अवैध खनन तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं में संभावित अनियमितताओं को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि इन मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
मांग की गई है कि पाकुड़, हिरणपुर, लिट्टीपाड़ा, अमड़ापाड़ा, महेशपुर और पाकुड़िया प्रखंडों में चल रही योजनाओं, टेंडर प्रक्रिया तथा खनन गतिविधियों की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) या किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए।
सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि जांच में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या भ्रष्टाचार सामने आता है तो संबंधित अधिकारियों और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए।
जनता ने राज्य सरकार से आग्रह किया है कि पारदर्शिता बनाए रखने और जनता का विश्वास कायम रखने के लिए इस मामले में शीघ्र कार्रवाई की जाए।