logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बहुजन समाज पार्टी दुद्धी विधानसभा की समीक्षा बैठक संपन्न

म्योरपुर संवाददाता (अहमद राजा )
मो0-7007723172

सोनभद्र। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की दुद्धी विधानसभा क्षेत्र की समीक्षा बैठक तुलसी निकेतन धर्मशाला में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मिर्जापुर मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष पन्नालाल उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि ने आगामी 15 मार्च को मान्यवर कांशीराम जी की जयंती के अवसर पर लखनऊ चलने के लिए कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दुद्धी विधानसभा से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचकर मान्यवर कांशीराम जी को श्रद्धांजलि अर्पित करें और पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लें। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मयावती को पांचवीं बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए अभी से संगठन को मजबूत करें।

बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंडल प्रभारी राम विचार गौतम, जिला उपाध्यक्ष सेकरार अहमद, विधानसभा प्रभारी नंदू प्रसाद गौतम तथा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष देवसाय सिंह उरेती मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष संदीप भारती ने की, जबकि मंच संचालन युवा बसपा नेता एवं पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राजू कुमार गुप्त ने किया।

कार्यक्रम में विधानसभा मुस्लिम भाईचारा संयोजक अब्दुल हकीम, पिछड़ा वर्ग संयोजक बाबूराम प्रजापति, विधानसभा महासचिव रामबाबू भास्कर, सचिव लक्ष्मण पनिका, उपाध्यक्ष मोहम्मद वकील शेख, वामसेफ संयोजक राजेश रावत, जोन इंचार्ज रामलाल गोड़, रमेश कुमार, सेक्टर अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार भारती, जगजीवन भारती, अरुण कुमार भारती, रामलाल भारती, किशन देव, शिवकुमार, अनिल कुमार भारती, प्रदीप कुमार, मिशन सिंगर मणि पनिका सहित कई सेक्टर सचिव व बूथ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने 15 मार्च को लखनऊ पहुंचकर मान्यवर कांशीराम की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने का संकल्प लिया।

1
519 views

Comment