logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कानपुर : डॉ. हरिवंश राय बच्चन डिग्री कॉलेज के प्रबंधक कुंवर अजय सिंह की माता जी का 105 वर्ष में निधन

कानपुर। डॉ. हरिवंश राय बच्चन डिग्री कॉलेज के प्रबंधक कुंवर अजय सिंह की पूज्य माता जी का 9 मार्च को निधन हो गया। वे लगभग 105 वर्ष की थीं। उनके निधन से परिवार, शिक्षण संस्थान से जुड़े लोगों और क्षेत्र में शोक की लहर है।
परिजनों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार कानपुर के भैरव घाट पर किया गया। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।
शोक संतप्त परिवार में पुत्र विजय सिंह सहित अन्य परिजन शामिल हैं। परिवार का निवास कानपुर में है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल दें।

2
47 views

Comment