logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खेत की झोपड़ी में चल रही थी महुआ शराब की बिक्री, सलिहा पुलिस ने 7 लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी को पकड़ा

चित्रसेन घृतलहरे AIMA MEDIA //सारंगढ़-बिलाईगढ़। पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पांडे और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले में अवैध जुआ, सट्टा, शराब और नशीले मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में थाना सलिहा पुलिस को दिनांक 09 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बिलारी निवासी चिंताराम चौहान अपने खेत में बनी झोपड़ी के पास अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री के लिए रखे हुए है। सूचना पर थाना सलिहा पुलिस ने हमराह स्टाफ के साथ मौके पर दबिश दी।
रेड कार्रवाई के दौरान आरोपी चिंताराम चौहान पिता लालसाय चौहान (उम्र 59 वर्ष), निवासी बिलारी वार्ड क्रमांक 08 थाना सलिहा जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ को अवैध हाथ भट्ठी की कच्ची महुआ शराब बिक्री के लिए रखते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 07 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 700 रुपये है, गवाहों के समक्ष जब्त की।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी पुरेन्द्र मल्होत्रा, आरक्षक 271 बलराम लहरे, आरक्षक 336 भागीरथी ढीढी एवं थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

31
669 views

Comment