logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कौशाम्बी: ठगी करने निकली महिलाएं खुद ही ठगी का शिकार, 14 हजार देकर मिला रद्दी कागज

मंझनपुर/कौशाम्बी। जिले के सैनी कोतवाली क्षेत्र में एक अजीबोगरीब ठगी का मामला सामने आया है, जहां ठगी करने के इरादे से निकली महिलाएं खुद ही ठगी का शिकार हो गईं। घटना के बाद इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।
जानकारी के अनुसार सैनी कोतवाली क्षेत्र के नंदसैनी गांव निवासी सविता देवी पत्नी मनोज कुमार मौर्य सोमवार को बैंक ऑफ बड़ौदा की गुलामीपुर शाखा पहुंचीं और वहां से 14 हजार रुपये निकाले। बताया जा रहा है कि इसी दौरान दो युवकों ने महिला को झांसे में लेते हुए कहा कि यदि वह उन्हें 14 हजार रुपये दे देंगी तो बदले में दो लाख रुपये मिल जाएंगे।
लालच में आकर महिला ने युवकों को 14 हजार रुपये दे दिए। युवकों ने महिला को एक लिफाफा थमाया और कहा कि उसमें दो लाख रुपये हैं। महिला ने बैंक के अंदर लिफाफा खोलकर देखने की जरूरत नहीं समझी और घर पहुंचकर उसे खोला।
घर पहुंचने के बाद जब महिला ने लिफाफा खोला तो उसमें रुपयों की जगह रद्दी कागज निकला। यह देखकर महिला के होश उड़ गए और उसे एहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हो चुकी है।
इसके बाद महिला सैनी कोतवाली पहुंची और पुलिस को मामले की तहरीर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि अगले दिन गांव की कई महिलाएं भी सैनी कोतवाली पहुंच गईं और बैंक प्रबंधक व दोनों युवकों पर आरोप लगाने लगीं। हालांकि पूरे मामले में यह भी चर्चा है कि 14 हजार देकर दो लाख रुपये पाने के लालच में महिलाएं खुद ही ठगी का शिकार हो गईं।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों युवकों की तलाश की जा रही है।

9
278 views

Comment