logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सासाराम में जन सुराज की जिला स्तरीय बैठक, पंचायत से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का संकल्प

सासाराम।
सासाराम साहाबाद की ऐतिहासिक धरती पर जन सुराज पार्टी के सूत्रधार आदरणीय प्रशांत किशोर जी के आगमन के अवसर पर जन सुराज पार्टी के कार्यकारी सदस्यों की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन महायोगी पायलट बाबा धाम के प्रांगण में किया गया। बैठक की अध्यक्षता आदरणीय प्रशांत किशोर जी के नेतृत्व में संपन्न हुई।
बैठक में संगठन की मजबूती तथा आगामी रणनीतियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से यह संकल्प लिया कि जन सुराज पार्टी के संगठन को पंचायत स्तर से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा तथा प्रत्येक बूथ पर सक्रिय कमेटियों का गठन किया जाएगा।
बैठक के दौरान आगामी पंचायत चुनाव में भागीदारी को लेकर भी गंभीर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही पिछले चुनाव में पार्टी को मिली हार की समीक्षा करते हुए उन छोटी-मोटी कमियों को भविष्य में दोबारा न होने देने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर आदरणीय प्रशांत किशोर जी ने सभी पदाधिकारियों से सलाह-मशविरा कर संगठन को और सक्रिय बनाने हेतु कोर कमेटी के गठन का निर्णय लिया। साथ ही यह भी तय किया गया कि जो पदाधिकारी सक्रिय रूप से संगठन में कार्य कर रहे हैं, उन्हें पुनः कार्यभार देकर संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत किया जाएगा।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का समापन किया गया।
— आर.के. सिंह
जन सुराज पार्टी

0
77 views

Comment