logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हेडलाइंस: कलनुआ में श्रीमद भागवत कथा का पांचवां दिन सम्पन्न, व्यास पंडित राघवेंद्र प्रपन्नाचार्य ने सुनाया भक्ति का संदेश

हेडलाइंस:
कलनुआ में श्रीमद भागवत कथा का पांचवां दिन सम्पन्न, व्यास पंडित राघवेंद्र प्रपन्नाचार्य ने सुनाया भक्ति का संदेश
समाचार:
भदोही जनपद के जंगीगंज स्थित कलनुआ गांव में आयोजित श्रीमद भागवत कथा का पांचवां दिन व्यास पीठ से पंडित राघवेंद्र प्रपन्नाचार्य जी के मुखारविंद से श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ। कथा के दौरान आचार्य जी ने भगवान की भक्ति, धर्म और सदाचार के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रीमद भागवत कथा का श्रवण करने से मनुष्य के जीवन के कष्ट दूर होते हैं और उसे आध्यात्मिक शांति तथा आत्मिक सुख की प्राप्ति होती है।
आचार्य राघवेंद्र प्रपन्नाचार्य जी ने भगवान की विभिन्न लीलाओं का वर्णन करते हुए बताया कि मानव जीवन का मुख्य उद्देश्य प्रभु भक्ति और सत्कर्म करना है। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को धर्म के मार्ग पर चलने तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना बनाए रखने का संदेश दिया।
कथा श्रवण के लिए क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन पहुंच रहे हैं और पूरे श्रद्धा भाव से कथा का रसपान कर रहे हैं। कथा स्थल पर भक्ति गीतों और जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए समुचित व्यवस्था भी की गई है, जिससे कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो रहा

9
73 views

Comment