logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बर्मामाइंस में ठेका मजदूरों को हटाए जाने पर विरोध, कंपनी प्रबंधन से वार्ता

जमशेदपुर। बर्मामाइंस मंडल अंतर्गत मुखी बस्ती के कई मजदूर वर्षों से ट्यूब डिवीजन कंपनी में ठेका मजदूर के रूप में कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। लेकिन हाल ही में ठेकेदार बदलने के बाद अचानक लगभग 35–40 मजदूरों को कार्य से हटा दिया गया। सभी प्रभावित मजदूर मुखी बस्ती के निवासी बताए जा रहे हैं।
इस निर्णय के विरोध में मुखी बस्ती के सम्मानित मुखिया सुरेश मुखी एवं पूर्व मुखिया व युवा भाजपा नेता महेश मुखी के नेतृत्व में मजदूरों ने कंपनी गेट के समक्ष विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
सूचना मिलने के बाद संबंधित जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और कंपनी प्रबंधन से बातचीत की। उन्होंने प्रबंधन से आग्रह किया कि वर्षों से कार्य कर रहे इन मजदूरों को पुनः ड्यूटी पर रखा जाए। प्रबंधन से यह भी कहा गया कि जल्द से जल्द मजदूरों के हित में सकारात्मक निर्णय लिया जाए।
इस दौरान मजदूरों से शांति और धैर्य बनाए रखने की अपील भी की गई। नेताओं ने भरोसा जताया कि मजदूरों को न्याय मिलेगा और जल्द ही उनके हित में निर्णय लिया जाएगा।

3
386 views

Comment