तिलहर पुलिस ने वारंटी को दबोचा, न्यायालय में किया पेश
शाहजहांपुर। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत तिलहर पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया।
पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के निर्देश पर जिले भर में वांछित अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक तिलहर के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय है।
पुलिस टीम ने वारंटी सचिन गुप्ता पुत्र मुन्नालाल गुप्ता उर्फ अनिल कुमार निवासी मोहल्ला दातागंज, थाना तिलहर को सोमवार रात करीब 8:05 बजे थाना तिलहर के सामने सड़क किनारे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था, जिसकी तामील करते हुए उसे हिरासत में लिया गया।
गिरफ्तार वारंटी के खिलाफ तिलहर थाने में मारपीट, लूट, जानलेवा हमला, गाली-गलौज, धमकी और जुआ अधिनियम से जुड़े कई मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार और कांस्टेबल तुषान्त चौधरी शामिल रहे।