logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पलासी प्रखंड के हसनपुर एस पी एच पी गैस एजेंसी में गैस की किल्लत, उपभोक्ता परेशान

अररिया (बिहार) ◆अररिया जिले के पलासी प्रखंड स्थित हसनपुर गैस एजेंसी में इन दिनों गैस की किल्लत को लेकर उपभोक्ता काफी परेशान हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले करीब तीन दिनों से गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है, जिससे रसोई चलाने में दिक्कत हो रही है। कुछ लोगों ने ब्लैक में गैस मिलने की भी बात कही है।स्थानीय निवासी जमशेद आलम ने बताया कि कई दिनों से गैस लेने के लिए एजेंसी आ रहे है, लेकिन सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि गैस की कमी से आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं हसनपुर गैस एजेंसी के कर्मचारी सुजीत कुमार ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि एजेंसी की ओर से किसी प्रकार की कालाबाजारी नहीं की जाती है। उन्होंने बताया कि ऊपर से ही गैस की आपूर्ति नहीं आ रही है, जिस कारण उपभोक्ताओं को गैस देने में दिक्कत हो रही है।उन्होंने कहा कि जैसे ही गैस की सप्लाई आएगी, सभी उपभोक्ताओं को नियम के अनुसार गैस उपलब्ध करा दी जाएगी।इस दौरान रौनक, एमडी सद्दाम, साकिर, रौशन कुमार, शिवानंद ततमां और प्रभास कुमार सहित कई स्थानीय लोगों ने गैस की कमी को लेकर चिंता जताई और जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की।

0
0 views

Comment