logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नौतनवा में पति व दो मासूम बच्चों की मौत के मामले में वांछित पत्नी गिरफ्तार

महराजगंज जनपद के नौतनवा थाना क्षेत्र में पति और उसके दो मासूम बच्चों की मौत के चर्चित मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्ता को थाना गेट के पास से पकड़कर न्यायालय भेज दिया।
बताया जाता है कि 8 मार्च को अमरीश ठाकुर ने कथित रूप से पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर पहले अपने दो नाबालिग बच्चों को फांसी पर लटका दिया और उसके बाद स्वयं भी आत्महत्या कर ली थी। इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी।
आत्महत्या से पहले मृतक ने एक वीडियो बनाकर और घर की दीवार पर सुसाइड नोट लिखकर पत्नी, उसके कथित प्रेमी और कुछ परिजनों को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया था।
इस मामले में थाना नौतनवा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई थी। इसी क्रम में पुलिस ने वांछित अभियुक्ता पत्नी को गिरफ्तार कर लिया और आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया।

0
66 views

Comment