टिहरी परिवहन विभाग, टिहरी वाहन चालान, एआरटीओ टिहरी कार्रवाई, मोटर व्हीकल एक्ट टिहरी, टिहरी चेकिंग अभियान
जिलाधिकारी के निर्देश पर चला सघन चेकिंग अभियान, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही
टिहरी, 10 मार्च 2026। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के निर्देशानुसार सोमवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में परिवहन विभाग द्वारा सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान मोटर व्हीकल अधिनियम के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना टैक्स, बिना फिटनेस तथा ट्रिपल राइडिंग जैसे नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 27 वाहनों के चालान किए गए, जबकि गंभीर अनियमितताओं के चलते 07 वाहनों को सीज़ किया गया।
एआरटीओ सतेंद्र राज ने बताया कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात नियमों का पालन कराने के उद्देश्य से यह चेकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे सघन अभियान जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे अपनी तथा अन्य लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों का पालन अवश्य करें।
इस चेकिंग अभियान के दौरान नरेंद्र मियाँ, अनंत राम, अर्जुन, नवीन, विपिन, रोहन तथा मोनिका सहित परिवहन विभाग के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।