logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बरेली में शिवसेना एकनाथ शिंदे के द्वारा होली मिलन समारोह कार्यक्रम किया गया

बरेली।
शिवसेना द्वारा बरेली में होली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिवसैनिकों व गणमान्य लोगों ने भाग लिया और फूलों की होली खेलकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिवसेना के प्रदेश सचिव राजेश पांडे उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल, कुंवर सूर्यांश मिश्रा, श्रेष्ठ कोचिंग के डायरेक्टर के.वी. त्रिपाठी, भाजपा नेता योगेंद्र गंगवार, अखिल भारतीय पुजारी महासंघ के संस्थापक विष्णु देव पाठक तथा मनु पांडे सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान चालीसा पाठ से की गई। इसके बाद दिल्ली में दिवंगत हुए उत्तम खटीक की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस दौरान शिवसेना के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय चंद्रा और जिला सचिव विनोद राजपूत भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने आपसी भाईचारे के साथ होली मनाई तथा सनातन धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

0
10 views

Comment