श्रद्धा और भाव से किया मां शीतला का पूजन
श्रद्धा और भाव से किया मां शीतला का पूजन
आगर/बडौद
बडौद नगर में आज बड़े ही श्रद्धा और भाव के साथ सभी महिलाओं ने शीतला सप्तमी पर शीतला माता के मंदिर जाकर पूजा अर्चना की, तथा अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।मान्यता है कि आज के दिन माता जी को शीतल प्रसाद का भोग लगाया जाता है और वहीं ग्रहण किया जाता है आज के दिन किसी भी घर में गर्म भोजन नहीं बनाया जाता है। बडौद के समस्त मंदिरों में सुबह 3 बजे से ही महिलाओं की भीड़ लगने लगी और पूजा के लिए महिलाओं को घंटों इंतजार करना पड़ा।