logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नानपारा में गैस की किल्लत, भारत गैस एजेंसी पर उमड़ी भीड़ कीमत बढ़ने की खबर से उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी, घंटों लाइन में इंतजार

नानपारा (बहराइच), 10 मार्च 2026।
नगर की भारत गैस एजेंसी पर इन दिनों रसोई गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग रही हैं। होली का त्योहार बीतने के बाद रमजान का पाक महीना शुरू हो गया है, जिससे सहरी और इफ्तार की तैयारी के चलते गैस की मांग अचानक बढ़ गई है। इसी बीच गैस की कीमत बढ़ने की खबर से लोगों में जल्द सिलेंडर लेने की होड़ मच गई है।
मंगलवार सुबह से ही एजेंसी परिसर में भारी भीड़ देखने को मिली। उपभोक्ताओं को पहले पर्ची कटवाने के लिए घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है, उसके बाद ही सिलेंडर मिल पा रहा है। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को भी लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ा, जिससे एजेंसी के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रमजान के महीने में रोजाना सहरी और इफ्तार के लिए विशेष तैयारी करनी पड़ती है, लेकिन समय पर गैस सिलेंडर न मिलने से रसोई का काम प्रभावित हो रहा है। एक उपभोक्ता ने बताया कि कीमत बढ़ने की खबर सुनकर लोग जल्द सिलेंडर लेने पहुंच रहे हैं, ताकि आगे और महंगा न पड़े।
सरकार का दावा, फिर भी बढ़े दाम
केंद्र सरकार का कहना है कि देश में ईंधन का पर्याप्त भंडार मौजूद है और लगभग एक महीने का स्टॉक उपलब्ध है। इसके बावजूद पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक ऊर्जा कीमतों में उछाल आया है, जिसके चलते 14.2 किलो घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में करीब 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी 7 मार्च 2026 से लागू हो चुकी है।
— रिपोर्ट: एम. सईद, नानपारा

0
0 views

Comment