logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रंगदारी को लेकर मारपीट के मामले में आरोपी की पुलिस ने कराई सरेआम परेड


सिटी सेंटर रंगदारी कांड में मुख्य आरोपी रोशन सिंह गिरफ्तार, पुलिस ने कराई सरेआम परेड

धनबाद थाना क्षेत्र के बरटांड़ स्थित पांडे मीट हाउस में 27 फरवरी को रंगदारी को लेकर दुकान संचालक के साथ जमकर मारपीट की गई थी। इस हमले में संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे इलाज के लिए Shahid Nirmal Mahto Medical College and Hospital में भर्ती कराया गया था। मारपीट की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।

घटना के बाद पीड़ित दुकानदार मंगल सिंह के बयान पर धनबाद थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच में इस मामले में कुल पांच लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिनमें से एक आरोपी को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।

वहीं, मारपीट की इस घटना के मुख्य आरोपी रोशन सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। आखिरकार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तारी के बाद सोमवार की शाम पुलिस ने उसकी सरेआम परेड कराई। पुलिस आरोपी को सिटी सेंटर से मधुलिका होटल तक पैदल घुमाते हुए ले गई, ताकि आम लोगों को यह संदेश दिया जा सके कि अपराध करने वाले किसी भी कीमत पर बच नहीं सकते।

इस मामले में प्रभारी मनोज कुमार पांडेय, थाना प्रभारी धनबाद ने बताया कि इस कार्रवाई का उद्देश्य स्पष्ट संदेश देना है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

28
1099 views

Comment