दिल्ली: व्यापारी की हत्या के दो आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
नयी दिल्ली: 10 मार्च (भाषा) बाहरी उत्तरी दिल्ली के बवाना में एक व्यापारी की हत्या के मामले में वांछित दो आरोपियों को पुलिस ने रोहिणी क्षेत्र में कुछ देर की मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार यह मुठभेड़ रोहिणी के सेक्टर-34 में हुई, जब पुलिस ने संदिग्धों की गतिविधियों के बारे में मिली विशेष सूचना के आधार पर उन्हें रोकने की कोशिश की।