logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

टुकटुक पर सवार युवक ट्रैक्टर की टक्कर से गंभीर घायल, बरेली में भर्ती



पीलीभीत बिलसण्डा थाना क्षेत्र के ग्राम गौहनिया निवासी एक युवक ट्रैक्टर की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों के अनुसार घायल युवक को इलाज के लिए बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां उसका इलाज चल रहा है।मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गौहनिया निवासी चन्द्रपाल पुत्र रामलाल ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका छोटा भाई अक्षय कुमार बीसलपुर कस्बा से टुकटुक UP 26 AT 2764 से अपने गांव गौहनिया वापस आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में नांद गांव के पास ट्रैक्टर पावर ट्रैक- 445 प्लस जिसको रघुनंदन निवासी ग्राम नगीपुर अखौला थाना बीसलपुर जनपद पीलीभीत चला रहा था।जिसने टुकटुक में टक्कर मार दी । बताया गया कि हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे परिजन तुरंत उपचार के लिए बरेली के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है।पीड़ित पक्ष ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मामले में जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

16
541 views

Comment