logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रतापगढ़ : (सराय शंकर) बनसती देवी के पास दो मुंहा पुल पर संपर्क मार्ग न बनने से लोग परेशान

प्रतापगढ़: (सराय शंकर) क्षेत्र के बनसती देवी मंदिर के पास बने दो मुंहा पुल पर अब तक संपर्क मार्ग नहीं बनने से स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुल बनने के बाद भी दोनों ओर से सड़क न जुड़ने के कारण लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पुल तो बना दिया गया, लेकिन संपर्क मार्ग का निर्माण अधूरा होने से इसका लाभ आम जनता को नहीं मिल पा रहा है। रोजाना आने-जाने वाले लोगों को लंबा चक्कर लगाकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ता है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पुल पर संपर्क मार्ग बनवाया जाए, ताकि लोगों को आवागमन में होने वाली परेशानी से राहत मिल सके। वहीं लोग इस मुद्दे को लेकर शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल भी उठा रहे हैं कि आखिर पुल बनने के बाद भी संपर्क मार्ग कब तक तैयार होगा।

गोविंद कुमार
प्रतापगढ़

18
1657 views

Comment