कलेक्टर ने राहवीर योजना की अधिकारियों के साथ बैठक ली
कलेक्टर ने राहवीर योजना की अधिकारियों के साथ बैठक ली
राह-वीर योजना केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइन दुर्घटना में घायलों की जान बचाने वालों को 25 हजार रुपए का इनाम का प्रावधान है। यह बात कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने बैठक के दौरान अधिकारियों से कही।
कलेक्टर ने कहा कि मुरैना जिले में आयुष्मान कार्ड के तहत 7 अस्पताल चिन्हित किए गए है। इनमें 6 मुरैना मुख्यालय पर और 1 कैलारस में है। कलेक्टर ने कहा कि सबलगढ़, कैलारस, जौरा, बानमौर, अंबाह और पोरसा के प्राइवेट अस्पतालों को भी प्रेरित करें, ताकि लोगों को राहवीर योजना का लाभ मिल सके। इसके लिए पुलिस अधिकारियों के साथ संबंधित एसडीएम बैठक करें।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh