गोड्डा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला पुलिसकर्मियों का सम्मान
गोड्डा: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गोड्डा महिला थाना में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला थाना प्रभारी सहित सभी महिला पुलिसकर्मियों को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के योगदान को सम्मान देना और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना था।
कार्यक्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोड्डा अशोक प्रियदर्शी तथा नगर थाना प्रभारी दिनेश महली विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखने में महिला पुलिसकर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
इस मौके पर नगर थाना के एसआई सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।