logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सेल्यूट तिरंगा राजस्थान द्वारा होली मिलन समारोह देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया

सेल्यूट तिरंगा राजस्थान द्वारा देशभक्ति और उत्साह से ओतप्रोत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे प्रदेश अध्यक्ष मदनमोहन पालीवाल एवं संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, ग्रुप के सदस्यों तथा अतिथि के रूप में उपस्थित महानुभावों ने सहभागिता निभाई। सभी ने सामूहिक प्रयासों से कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। आयोजन के अंत में सभी सहयोगियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी सहयोगात्मक भावना के साथ ऐसे कार्यक्रम आयोजित होते रहने की आशा व्यक्त की गई।

कार्यक्रम के संयोजक के रूप में अशोक बाफना आयोजन के केंद्र बिंदु रहे। उनके द्वारा रचित तिरंगा चैनल के गीतों की धुन पर प्रस्तुत चंग धमाल गरबा नृत्य कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। उत्साह और देशभक्ति से भरे इस नृत्य ने उपस्थित लोगों को भी झूमने और नृत्य करने के लिए प्रेरित कर दिया।

कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुतियां भी दी गईं। विख्यात गायकों प्रिय आज़ाद भाई (जयपुर), चंद्र प्रकाश निर्वाण (अजमेर), बहन शुभांगी (जयपुर) तथा सरिता मित्तल ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। इसके साथ ही तिरंगा आधारित छोटी-छोटी कविताओं की प्रस्तुति भी दी गई, जिसने उपस्थित लोगों में देशभक्ति की भावना को और प्रगाढ़ कर दिया।

पूरा कार्यक्रम देशभक्ति, उत्साह और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा, जिसकी सभी ने सराहना की।

32
1331 views

Comment