logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सनशाइन क्लब के अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया

झाँसी-सनशाइन क्लब के अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि रूपाली प्रधानाचार्य बीजीएम जी के आतिथ्य
में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर निर्धन परिवारों को साड़ियों को वितरित किए जाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अंदर लक्ष्मी गेट स्थित भगवती गुप्ता मिशन जूनियर हाई स्कूल में 80 बच्चे अध्यनरत है जो अत्यंत निर्धन एवं जरूरतमंद है इन सभी बच्चों के परिवारों को अनुराधा गुप्ता, सुरक्षा गुप्ता, इंदिरा अग्रवाल, चंद्रशेखर तिगुनायक, राम कुमार अग्रवाल, अशोक अग्रवाल पीएनबी, आनंद बंसल, मनीष अग्रवाल सपन मोटर्स, राजेश कुमार अग्रवाल एवं पंकज अग्रवाल द्वारा साड़ियों का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त स्कूल में अन्य जगह से आने वाली अत्यंत जरूरतमंद महिलाओं का भी उत्सवर्धन किया गया।राष्ट्रीय पर्व के दृष्टिगत बच्चों के उपयोग हेतु स्कूल को एक कालीन उपलब्ध कराई गई।इस अवसर पर अध्यक्ष द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं को सम्मानित करना, उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करना और उनके सम्मान व गरिमा को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम के संयोजक रश्मि- राजेश अग्रवाल एवं गीता - पंकज अग्रवाल द्वारा सफलतापूर्वक कार्यक्रम को संयोजित किया गया।अंत में सचिव विलास गुप्ता द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

15
1165 views

Comment