उदयपुर के पूर्व जनपद सदस्य सुमिरन सिंह बने प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव
उदयपुर जनपद क्षेत्र के पूर्व जनपद सदस्य माननीय श्री सुमिरन सिंह को प्रदेश किसान कांग्रेस में प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके इस महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर उदयपुर जनपद क्षेत्र के कार्यकर्ताओं, किसानों और समर्थकों ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।
सुमिरन सिंह लंबे समय से क्षेत्र में किसानों की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को उठाते रहे हैं। उनके सक्रिय सामाजिक और राजनीतिक योगदान को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में प्रदेश किसान कांग्रेस और अधिक मजबूत होगी तथा किसानों की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा।
उनके प्रदेश महासचिव बनने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई है कि वे किसानों के हित में बेहतर कार्य करेंगे और संगठन को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।