logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एनएचएम एमडी अमित यादव आए जिला अस्पताल का निरीक्षण, व्यवस्थाओं की ली जानकारी

लालसोट
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रबंध निदेशक अमित यादव ने शनिवार को राजकीय जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी, लैब, ओटी और रामाश्रय वार्ड का जायजा लेकर व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा मरीजों को त्वरित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पीएमओ डॉ. राजकुमार सेहरा, डिप्टी कंट्रोलर डॉ. अनुराग दैमन, एमसीएच प्रभारी डॉ. लक्ष्मीचंद मीणा, डॉ. विष्णु गुप्ता, डॉ. प्रकाश मीणा, डॉ. देवेश शर्मा, मदनलाल शर्मा, दुर्गेश अग्रवाल और रामनिवास मीणा मौजूद रहे। यादव ने इमरजेंसी में रेड, येलो और ग्रीन जोन विकसित को कहा पीएमओ ने आरटीए मामलों में मरीजों को बाहर रैफर कम करने के लिए सीटी स्कैन मशीन और चार मॉड्यूलर ओटी की मांग रखी।

2
0 views

Comment