logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महिला दिवस पर आल इंडिया मीडिया एसोसिएशन और राईट हेडलाईन्स की ओर से शुभकामनाएँ


नाशिक, 8 मार्च: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन और राईट हेडलाईन्स की ओर से देश की सभी महिलाओं को हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं। इस अवसर पर महिलाओं के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक क्षेत्र में दिए जा रहे योगदान की सराहना की गई।
राईट हेड लाईन्स के संपादक अजमल खान ने कहा कि आज महिलाएँ हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर नई ऊँचाइयाँ हासिल कर रही हैं। समाज के विकास और देश की प्रगति में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए महिलाओं को समान अवसर, सम्मान और सुरक्षा मिलना समय की जरूरत है।
इस मौके पर सभी से महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए मिलकर काम करने की अपील भी की गई। साथ ही यह संदेश दिया गया कि महिला सशक्तिकरण ही एक मजबूत और प्रगतिशील समाज की पहचान है।

11
291 views

Comment