होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत प्रतीक है: ओमकार सिंह
बदायूँ: आज दिनाँक 7 फरवरी 2026 को नगर उझानी में नगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर भर से आए कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे से गले मिलकर बधाई दी। इस अवसर पर मुख्यातिथि पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कॉर्डिनेटर ओमकार सिंह रहे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष वीरेश तोमर, प्रदेश किसान कांग्रेस महासचिव गौरव सिंह राठौर रहे कार्यक्रम का आयोजन नगर उझानी अध्यक्ष रियासत खान, ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रपाल कश्यप, पूर्व नगर अध्यक्ष अरुण परासर ने किया इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने संगठन की नीतियों के विस्तार और लोगों को संगठन से जोड़ने पर चर्चा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कॉर्डिनेटर ओमकार सिंह ने कहा कि होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह पर्व हमें विविधता में एकता का संदेश देता है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर लोग जाति-धर्म से ऊपर उठकर एक-दूसरे को गले लगाते हैं और कटुता को दूर करते हैं। जिला उपाध्यक्ष वीरेश तोमर ने होली को 'वसुधैव कुटुंबकम्' का संदेश देने वाला पर्व बताया। उन्होंने कहा कि होली एकता और भाईचारे को बढ़ावा देती है, तथा विघटनकारी ताकतों के मंसूबों पर पानी फेरती है। इस त्योहार में अमीर-गरीब सभी एक-दूसरे को गले लगाते हैं और एक ही रंग में सराबोर हो जाते हैं। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष रियासत खान, पूर्व नगर अध्यक्ष अरुण परासर ने सयुक्त रूप से संगठन को मजबूत करने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही, जिले में पंचायत चुनाव को मजबूती से लड़ने की रणनीति भी बनाई गई। इस अवसर पर संचालन जिला सचिव वीरपाल सिंह यादव ने किया इस अवसर पर प्रशांत शर्मा, पहलवान, अरुण वैश्य, जाबिर, राजेश कश्यप, आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे