logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सन्हौला थाना क्षेत्र में सीएनजी टोटो पलटने से सड़क हादसा, बच्चा समेत चार घायल* *सीएनजी टोटो चालक मौके से फरार सीएनजी टोटो को पुलिस ने किया जप्त*



सन्हौला भागलपुर से आशीष कुमार की खास रिपोर्ट


भागलपुर जिले के सन्हौला थाना क्षेत्र में शनिवार सड़क SH84 में एक जोरदार सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी घायल कटिहार जिले के राजवाड़ा गांव के रहने वाले हैं और सन्हौला थाना क्षेत्र के पलवा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे।
जानकारी के अनुसार, सभी लोग सीएनजी टोटो से सन्हौला की ओर आ रहे थे। इसी दौरान ताड़र गांव के पास पेट्रोल टंकी के समीप अचानक टोटो अनियंत्रित होकर पलट गया और पास खड़े एक ट्रक के अंदर जा घुसा, जिससे टोटो में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम में तैनात अरुण कुमार सिंह और नवीन कुमार ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सन्हौला पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें भागलपुर के (मायागंज अस्पताल) रेफर कर दिया गया है
घायल सोनम देवी ने बताया कि वे सभी लोग कटिहार जिले के राजवाड़ा गांव से पलवा गांव शादी में शामिल होने आ रहे थे। इसी दौरान अचानक सीएनजी टोटो पलट गई और एक ट्रक के अंदर जा घुसी, जिससे सभी लोग घायल हो गए।
घायलों में संजू देवी (उम्र लगभग 45–50 वर्ष), प्रियांशी कुमारी (7 वर्ष), सोनम देवी और रीता देवी शामिल हैं। इनमें प्रियांशी कुमारी और एक महिला को गंभीर चोट आई है, जिन्हें मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि अन्य को हल्की चोटें आई हैं।
घटना के बाद सीएनजी टोटो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने टोटो को जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

0
0 views

Comment