logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

“ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब पर रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई तमनार, चौकी खरसिया और भूपदेवपुर क्षेत्र

“ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब पर रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
तमनार, चौकी खरसिया और भूपदेवपुर क्षेत्र में पुलिस की दबिश, 4 आरोपियों के कब्जे से अवैध महुआ शराब बरामद
कुल 44 लीटर महुआ शराब जब्त, आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई
एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ जिले में लगातार कार्रवाई जारी
7 मार्च, रायगढ़ । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज तमनार, चौकी खरसिया तथा कल थाना भूपदेवपुर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अवैध महुआ शराब के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान चार आरोपियों के कब्जे से कुल 44 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद कर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
➡️ चौकी खरसिया पुलिस की मौहापाली में शराब रेड कार्रवाई —
चौकी खरसिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मौहापाली का एक व्यक्ति अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री करने के लिए प्लास्टिक बोरी में भरकर मालधक्का गंज के पीछे खरसिया की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर घेराबंदी कर संत दास डहरिया (39 वर्ष) निवासी मौहापाली खरसिया को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से लगभग 10 लीटर महुआ शराब कीमती करीब 2000 रुपये बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
➡️ तमनार पुलिस की छापेमारी में युवक गिरफ्तार —
थाना तमनार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम आमाघाट का रहने वाला निर्मल मिंज (20 वर्ष) अवैध रूप से हाथ भट्ठी से बनी महुआ शराब लेकर बिक्री के लिए जा रहा है। पुलिस टीम द्वारा

0
57 views

Comment