रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
अयोध्या। कोतवाली रुदौली क्षेत्र में शनिवार सुबह रेलवे ट्रैक पार करते समय एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 7 मार्च 2026 को मिश्रीलाल यादव (उम्र लगभग 43 वर्ष) पुत्र रामनरेश यादव निवासी ग्राम अहिरन पुरवा मजरे गौरियामऊ थाना कोतवाली रुदौली जनपद अयोध्या रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। इसी दौरान गाड़ी संख्या 15083 अप उत्सर्ग एक्सप्रेस की चपेट में आ गए।
यह हादसा बड़ागांव और रुदौली स्टेशन के बीच किलोमीटर संख्या 1001/11 से 1001/13 के मध्य सुबह लगभग 5:28 बजे हुआ। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस व रेलवे संबंधित टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई।
घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।