कृष्णमूर्ति मेमोरियल एकेडमी के वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि बने विधायक वीरेन्द्र चौधरी, विद्यार्थियों को किया प्रेरित.....
संवाददाता :- सेठ
महराजगंज / नगर पंचायत आनन्दनगर स्थित कृष्णमूर्ति मेमोरियल एकेडमी के वार्षिकोत्सव समारोह में फरेन्दा के लोकप्रिय विधायक वीरेन्द्र चौधरी जी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
अपने संबोधन में विधायक श्री चौधरी जी ने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जो व्यक्ति को सफल बनाती है और समाज को सशक्त करती है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत,अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी गईं, जिनकी उपस्थित अतिथियों ने खूब सराहना की।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक यदुवंश चौधरी, समस्त शिक्षकगण, पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत आनंदनगर जयप्रकाश लाल, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव त्रिभुवन नारायण मिश्रा,पूर्व जिलाध्यक्ष झीनकू चौधरी,राजदेव यादव,दीपक चौधरी,सन्देश जायसवाल, राजेश मौर्या,प्रदीप अग्रहरि, राकेश साहनी,संजय राव सहित बड़ी संख्या में अभिभावक, छात्र-छात्राएं तथा अन्य सम्मानित लोग वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित रहे।